लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्विज कंपटीशन में पीजी कॉलेज नाहन के पंकज शर्मा और यश परमार ने झटका प्रथम स्थान

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 6:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन में सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष में क्विज कंपटीशन आयोजित करवाया गया। जिला सिरमौर के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा आयोजित इस क्विज कंपटीशन में जिला सिरमौर के 5 डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। जिला सिरमौर के उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रितपाल सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज नाहन, डिग्री कॉलेज शिलाई, डिग्री कॉलेज कफोटा, डिग्री कॉलेज संगडाह और डिग्री कॉलेज नाहन के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को विभाग की ओर से प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपए दिया गया। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर प्रितपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीजी कॉलेज नाहन के पंकज शर्मा व यश परमार ने प्राप्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि द्वितीय स्थान डिग्री कॉलेज संगडाह के राहुल व ट्विंकल शर्मा ने प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान पर डिग्री कॉलेज नाहन के सौरव शर्मा व करीना चौहान शामिल रहे। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से सहायक आयुक्त राज्य कर आबकारी गगनेश गुप्ता, पंकज राणा, पंकज कुमार व वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

प्रितपाल सिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार भारद्वाज तथा कॉलेज प्रबंधन का आभार प्रकट किया। प्रितपाल सिंह ने बताया कि कॉलेज तथा स्कूलों के विद्यार्थियों में इस तरह की क्विज प्रतियोगिताओं से प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है जिसके चलते वह भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना स्थान निश्चित कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]