लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भूस्खलन से बंद हुआ शिमला-करसोग मुख्य मार्ग, लोगो की सुविधा के लिए…

PRIYANKA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिला मंडी के करसोग में तेज बारिश से भारी नुक्सान हुआ है। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बालिंडी के रौडी में अचानक भूस्खलन से शिमला-करसोग मुख्य मार्ग बंद हो गया। यहां भारी मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर आ गए हैं।

जिसके चलते वहां वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। ऐसे में लोगो की सुविधा के लिए ट्रैफिक को वाया बगशाड़ होकर डायवर्ट कर दिया है। अभी शिमला की ओर आने जाने वाले वाहनों को बगशाड़ होकर भेजा जा रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग मार्ग को बहाल करने के लिए जुटा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन सड़क पर बड़ी चट्टानों की वजह से सड़क खोलने में काफी दिक्कतें आ रही है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सड़क को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]