लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर हिमाचल में अलर्ट, केंद्र सरकार ने…..

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 2:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कोरोना महामारी से अभी तक देश व दुनिया को पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी है। इसी बीच एक गंभीर बीमारी यानी मंकीपॉक्स ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दुनिया के कई देश इस बीमारी से ग्रसित हैं और कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश भी इस वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है।

जी हां, केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स वायरस को लेकर हिमाचल को अलर्ट करते हुए इसके लक्षण दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत देने को कहा है। नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बेरवा ने बताया कि सभी सीएमओ को किसी में भी मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते पर सूचित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जो लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित देशों से यात्रा कर लौटे है उन पर भी नजर रखने को कहा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्या है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स चिकनपॉक्स और स्मॉलपॉक्स की तरह ही एक ओर्थोंपॉक्सवायरस है। लेकिन, मृत्यु दर के मामले में यह स्मॉलपॉक्स से कम प्रोब्लमेटिक है। मंकीपॉक्स अपने नाम के अनुसार यह कोई बंदरों से फैलने वाला वायरस नहीं है।

कैसे फैलता है संक्रमण

मंकीपॉक्स वायरस त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। यह संक्रमित जानवर के काटने से, या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ या उनके छूने से हो सकता है। संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी मंकीपॉक्स हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]