लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंकीपॉक्स से पहली मौत, युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस

PRIYANKA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 4:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मंकीपॉक्स की वजह से भारत में पहली मौत की पुष्टि हो गई है। युवक केरल का रहने वाला था, यह शख्स यूएई से लौटा था। भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था।

शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे। जिसमे युवक की मौत मंकीपॉक्स की वजह से मानी गई। वही , युवक की मौत से हड़कंप मंच गया है।

20 लोगों को किया गया क्वारंटाइन 
एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही , मंकीपॉक्स को लेकर बढ़ती चिंता की वजह से केंद्र सरकार भी एक्शन में है। केंद्र ने एक टास्क फोर्स भी बना दी है। इसकी अध्यक्षता डॉक्टर वीके पॉल और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]