मंदिर कार्यालय के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटने से…

A fire broke out in the slums near the temple office, due to cylinder burst...

HNN / ऊना

चिंतपूर्णी में देर रात एक बड़ा हादसा पेश आया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। दरअसल, चिंतपूर्णी मंदिर कार्यालय के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से झोपड़ियों में रखा एक सिलेंडर भी फट गया, ऐसे में आग और अधिक बढ़ गई।

इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और अग्निशमन विभाग सहित पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार रात को अचानक झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई। इस दौरान एक सिलेंडर फट गया और आग बढ़ती गई।

ऐसे में मंदिर प्रशासन सहित स्थानीय युवाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए आस-पास मौजूद पानी के टैंक से बाल्टियां भर कर आग बुझाने की कोशिश की। आग की सूचना मिलने ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मंदिर कार्यालय के पीछे आग को देख मंदिर प्रशासन ने आग पर काबू पाकर बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने आग की लपटों पर काबू पाकर राहत पहुंचाई। पांच झुग्गियां जलने से करीब दस हजार रुपये का नुक्सान बताया जा रहा है।