लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मकान के मरम्मत कार्य में जुटे युवक की गिरने से दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 11:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत कुटवासी में एक युवक घर की छत के ऊपर से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में मजदूर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान लोहारा पंचायत के अंतर्गत आते गांव भेरता निवासी 30 वर्षीय राजिंद्र कुमार के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब युवक कुटवासी में एक मकान के मरम्मत कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान वह मकान के ऊपर आ रही पेड़ की टहनी को जैसे ही काटने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]