लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मणिपुर: आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड, मिट्टी में दबे जवान, अब तक 6 शव हुए बरामद

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 1:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश के कई राज्यों में देर रात से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते लोगों की दुश्वारियां और अधिक बढ़ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से वहां भूस्खलन हो गया।

भूस्खलन के चलते आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान चपेट में आ गए है। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं। 13 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घायलों की मदद के लिए डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है। जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा था जिसकी सुरक्षा के लिए 107  टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था।

बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें कई जवान दब गए। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]