HNN / ऊना
जिला ऊना के अंब में मनरेगा कार्य के दौरान एक महिला की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय राजकुमारी पत्नी श्रीराम निवासी वार्ड नंबर 2 के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला अन्य मजदूरों के साथ मनरेगा के काम में लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक जब वह पहाड़ी से मिट्टी उठाने लगी तो अचानक पहाड़ी दरक गई और सारा मलबा महिला के ऊपर जा गिरा । इसके बाद वहां अन्य काम कर रहे मजदूर महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए, यहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका के पांच बेटियां और एक बेटा है, पति बीमार है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मौके का निरीक्षण करने के उपरांत बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से मृतका के परिवार की हालत को देखते हुए इन्हे आर्थिक सहायता दी जाएगी ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





