लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मनाली में बरसात के चलते पर्यटन कारोबार धीमा, 15 सितंबर के बाद…..

SAPNA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 3:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मनाली

पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबार पर बरसात की मार पड़ रही है। बता दें कि इस बार समर टूरिस्ट सीजन बेहद अच्छा चला और देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने पहुंचे। परंतु मानसून शुरू होने के साथ ही यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जब से बरसात ने दस्तक दी है तब से ही पर्यटन कारोबार औंधे मुंह गिरा हुआ है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को भी घाटा उठाना पड़ रहा है।

हालांकि 15 सितंबर के बाद पर्यटन कारोबार के अच्छा चलने के आसार जताए जा रहे हैं। बता दें कि भारी बरसात के चलते जिला में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जिला में कई जगह बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है और जगह-जगह भूस्खलन भी हो रहे हैं। इतना ही नहीं साहसिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन सबके बीच पर्यटकों की संख्या में बेहद गिरावट देखने को मिल रही है जिसके चलते होटलों में ऑक्युपेंसी घट चुकी है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि बरसात का सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रहा है। इन दिनों होटलों में 10 से 15 प्रतिशत के बीच ऑक्युपेंसी चल रही है। कहा कि मनाली में अब पर्यटन कारोबार 15 सितंबर के बाद चमकेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]