लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मवेशियों को लेकर वापिस घर आ रहे व्यक्ति पर भालू ने बोला हमला, गंभीर घायल

PRIYANKA THAKUR | 29 दिसंबर 2021 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन के साथ लगते सिरमौर के तहत आने वाले गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला बोल दिया और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय भीम दत्त शर्मा निवासी गांव कोटला बड़ोग के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भीम दत्त अपने पशुओं को जंगल से लेकर वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक बीच रास्ते में भालू आ धमका और उसने व्यक्ति पर हमला कर दिया। भालू के हमले से व्यक्ति ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को भालू के चुंगल से छुड़वाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद व्यक्ति को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]