लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मशहूर सिंगर केके पंचतत्व में विलीन, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 3:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश के मशहूर सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का आज वर्सोवा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे बिलख-बिलख कर रोए। बेटे नकुल ने केके को मुखाग्नि दी। इस दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री से कई सेलेब्स भी मौजूद रहे। कोलकाता से केके का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया था और गुरुवार को अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

आपको बता दें कि मंगलवार को कोलकाता के एक कॉलेज फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त अचानक गायक की तबीयत बिगड़ने लगी। रात 8:30 बजे के करीब गायक को होटल के कमरे में ले जाया गया। जब वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब उन्हें अस्पताल लाया गया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गायक ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की वजह से गायक का निधन हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]