लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाक्विज का पांचवां राउंड शुरू , बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को…

PRIYANKA THAKUR | 29 जून 2022 at 12:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

हिमाचल में पहली बार आयोजित हो रहे ‘जनभागीदारी से सुशासन- हिमाचल का महाक्विज’ के पांचवें राउंड का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन से किया। 12 जुलाई तक चलने वाले महाक्विज के पांचवें राउंड की थीम ‘स्वस्थ हिमाचल-समृद्ध हिमाचल’ रखी गई है। इसमें प्रतिभागियों से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

इस राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एक-एक हज़ार की इनामी राशि दी जाएगी। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल में पहली बार केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसे ‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज’ नाम दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

महाक्विज का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंचाना है ताकि जागरूकता के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ उठा सके और लक्षित वर्ग इनसे अछूता न रहे। महाक्विज के कुल आठ राउंड हैं जिनमें से तीन राउंड पूरे हो चुके हैं। आयुष मंत्री ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समझकर अन्य को जागरूक बनाना ही महाक्विज का उद्देश्य है। उन्होंने सभी से महाक्विज खेलने का आग्रह भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]