HNN / ऊना
जिला ऊना के गणु मंदवाड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर जलने से हुई महिला अध्यापिका की मौत मामले में कोर्ट ने मृतका के पति, सास, ससुर और देवर को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले 21 नवंबर को तीनों को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था।
गौरतलब हो कि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सूत्रों की मानें तो अभी एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की फोन डिटेल भी खंगाली है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी डिटेल की दलील देते हुए पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की गुहार लगाई। एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





