HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को झमाझम बारिश के बीच मानसून ने प्रवेश किया। मानसून की पहली बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। वही , आज दूसरे दिन भी भारी बारिश का दौर जारी है। जिला चंबा में आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण हर तरफ तबाही का आलम देखने को मिला।
बारिश के कारण भारी मात्रा में पानी व मलबा लोगों के घरों व खेतों में घुस गया, जिस कारण लोगों को भारी नुक्सान हुआ है। इतना ही नही भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सिरमौर और शिमला जिले में बाढ़ आने की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 72 घंटों के दौरान भारी बारिश के चलते शिमला और सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





