HNN /मंडी
जिला मंडी में शातिरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि अब उन्होंने दिनदहाड़े चोरी करना शुरू कर दिया है। मामला जिला मंडी का है, यहां एक दुकान में घुसकर शातिरों ने बड़ी सफाई से गले में हाथ साफ किया।
जानकारी के अनुसार बाजार में स्थित चंद्रलोक स्वीट्स की दुकान में गल्ले में 9000 रुपए की नकदी रखी हुई थी। इस दौरान दुकान का मालिक किसी काम से गल्ले में ताला लगा कर, चाबी वही रखकर ऊपरी मंजिल में सामान देखने गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी बीच शातिर दुकान में आए और वहां पर किसी को ना देखकर उन्होंने बड़ी सफाई से चाबी लेकर गले को खोला और वहां रखी नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद जब दुकान मालिक नीचे आया तो उसने देखा कि गल्ला खुला हुआ था और वहां रखी नकदी भी गायब थी।
इस दौरान उसने जब सीसीटीवी फुटेज मंगाई, तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि मुंह पर मास्क पहनकर एक युवक दुकान में घुसा और उसने बड़ी सफाई से गल्ले को खोल कर वहां रखी 9000 की राशि उड़ा ली।
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




