लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री आज शाम इतने बजे कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव का करेंगे शुभारम्भ, नाटी किंग कुलदीप शर्मा बिखेरेंगे जलवा

PRIYANKA THAKUR | 2 जून 2022 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए जाने वाले आठ दिवसीय कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-22 का आज सायं 8 बजे शुभारम्भ करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, डॉ. निपुण जिन्दल ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हारमोनी ऑफ पाइन्स (हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड), मन्नत नूर और तिब्बती प्रदर्शन कला संस्थान द्वारा प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 जून को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी और नाटी किंग कुलदीप शर्मा, गीता भारद्वाज और प्रभजोत द्वारा इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने बताया कि 4 जून को वन, युवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया तीसरी सांस्कृति संध्या में बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति रहेंगे और कांगड़ा आईडल के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अध्यक्ष, विधानसभा, विपिन परमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कुमार साहिल और निधि रस्तोगी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]