HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में हुई हिंसक घटना की निंदा की है, जिसमें दो लोगों ने एक युवक की हत्या कर इसका वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और इस तरह की घटनाएं समाज के सौहार्द को बिगाड़ती हैं। उन्होंने राजस्थान सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर बीते कल टेलर कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों ने गला काटकर हत्या कर दी थी। मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हालाँकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने राजसमंद के भीम से गिरफ्तार कर लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





