लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान का दौरा

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 10:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के गण के सेर स्थित माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान का दौरा किया और इस मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति में गहन दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव योग आश्रम स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए एक प्रमुख आकर्षण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि वनस्पति विहार, भारत माता मंदिर आदि कार्य पूरा होने पर यह पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र होंगे। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। जय राम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संस्थान के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने परिसर में माधव गौशाला का भी दौरा किया और गौ पूजा की। योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]