HNN / शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की मैरिट सूची में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है, जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने सभी उर्त्तीण विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे भी कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दे कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने अपना परचम लहराया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परीक्षा परिणाम 87.5 फीसदी रहा। 90,375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,573 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 9,571 के हाथ निराशा लगी। 1,409 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





