लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने रिज पर प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का लिया जायजा

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 4:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस माह की 31 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली स्थल रिज का दौरा किया और प्रगति का जायजा लिया। यह रैली वर्तमान केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]