Loading...

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हेलिकॉप्टर से मरीज को एयरलिफ्ट करवाया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

दुर्गम क्षेत्र क्वार में मेडिकल इमरजेंसी पर त्वरित कार्रवाई , मरीज की हालत अब स्थिर

शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र क्वार में तैनात वीरेंद्र ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री ने अपना हेलिकॉप्टर भेजकर उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने क्वार में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की। वीरेंद्र ठाकुर, जो उपमंडलाधिकारी कार्यालय में तैनात हैं, अचानक असहनीय दर्द से पीड़ित हो गए और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को क्वार भेजने का आदेश दिया।

वीरेंद्र और उनकी बेटी को 4:13 बजे हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया और शाम 5 बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि अब वीरेंद्र ठाकुर की स्थिति स्थिर है। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीज को हरसंभव और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। वीरेंद्र ठाकुर के परिवार ने इस मानवीय पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले भी दुर्गम क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी निजी सुविधाओं का इस्तेमाल किया है। उनकी यह संवेदनशीलता उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाती है।