HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
ऊना विस क्षेत्र के तहत मैहतपुर चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने मैहतपुर थाना स्वीकृत किया है, जिसके लिए ऊना विस क्षेत्र की समस्त जनता धन्यवादी है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर पंजाब की सीमा के साथ लगता क्षेत्र है, इसलिए यहां थाना खुलना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि थाना बनने से यहां पर पुलिसकर्मियों के विभिन्न श्रेणियों में 19 पद भी सृजित किए जाएंगे, जिसे भी सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। वहीं मैहतपुर में थाना खुलने पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्ष अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, बीएस चंदेल, पार्षद विपन राणा, बनवारी लाल, सोमनाथ, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश काकू, पूर्व अध्यक्ष मंजू चंदेल, विनोद कुमार बोदू, आशा कुमारी, पवन कुमार पन्ना, बलविंदर बैंस, बिंदर कौर, पुनीत भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सुखदेव सुक्खू, उपाध्यक्ष भाजपा पहुलाल भारद्वाज, पंडित हरीश पराशर, शहरी इकाई अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद दीदार सिंह तथा अरविंद बॉबी ने भी प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि मैहतपुर थाना बनाने में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का विशेष प्रयास रहा है, जिनके मार्गदर्शन में ऊना विस क्षेत्र में पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में उभर रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





