लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मोटर मैकेनिक का खेतों से बरामद हुआ शव, जाँच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 29 दिसंबर 2021 at 11:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के टौणी देवी स्थित गांव गवारडू में एक व्यक्ति का शव खेतों से बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र स्वर्गीय बंसीलाल निवासी सरकाघाट मंडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपने किसी दूर के रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वह देर शाम वहां से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। जब शाम के समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने खेतो में एक शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह शव जिला मंडी के रहने वाले एक व्यक्ति का है जो यहां अपने किसी रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]