लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मौसम ने फिर बदली करवट, हिमाचल की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 10:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बता दे कि पहाड़ियों पर बीते कल से ही लगातार बर्फबारी का क्रम जारी है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से शीतलहर भी तेज हो गई है और लोग घरों में कैद हो गए हैं।

रोहतांग सहित बारालाचा, कुंजुम दर्रा, काजा, दारचा, केलांग, अटल टनल रोहतांग, भरमौर-पांगी, धौलाधार और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। वहीं, प्रदेश की अति दुर्गम पंचायतों में से एक बड़ा भंगाल का रास्ता बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, प्रदेश में आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। कई क्षेत्रों में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। राज्य में पांच व छह दिसंबर को बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]