लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यहां 12 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

SAPNA THAKUR | 28 फ़रवरी 2022 at 12:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

लोक अदालतें लोगों को सस्ता व शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाने के लिए करवाई जाती है। लोक अदालत के माध्यम से केसों का निपटारा जल्दी होता है और दोनों पक्षों के फायदे में होता है क्योंकि यह फैसला उनकी अपनी सहमति से हुआ होता है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022 को जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस अवसर पर प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, बिजली तथा जल बिल मामले (गैर-कंपाउडेबल के अलावा), 125 खर्चे के मामले, अपराधिक कपाउडेबल मामले, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, मोटर यान अधिनियम, अन्यथा सिविल मामले आदि (मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लम्बित मामले दोनों शामिल) के केस लगाए जायेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने विवाद/केस (मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लम्बित मामले दोनों शामिल) को शांतिपूर्ण समझौते के लिए 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]