लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यातायात नियमों की अवहेलना पर 302 चालान, 1.33 लाख रुपए वसूला जुर्माना

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 11:14 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला पुलिस की यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार जारी है। बता दें कि जिला पुलिस ने नाकाबंदी कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 302 चालान किए और जुर्माने के तौर पर एक लाख 33 हजार 400 रुपये वसूल की है।

बता दें कि इस दौरान पुलिस ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पांच, खतरनाक ड्राइविंग का एक, ओवर स्पीड के 27, बिना हेलमेट के 29, बिना सीट बेल्ट के 35, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर आठ, आइडल पार्किंग के 64 व अन्य में 133 चालान किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम की धारा 111 में तीन चालान कर 1500 रुपये जुर्माना, खनन अधिनियम में एक चालान व धूमपान निषेध अधिनियम में 13 चालान कर 1500 रुपये जुर्माना किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]