लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रेप केस में संलिप्त युवक पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 3:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बता दें कि यह युवक रेप केस में पुलिस कस्टडी में था। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने धर पकड़ शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पुलिस ने पंजाब-हिमाचल में बिलासपुर की अंतिम सीमा पर भी नाका लगाया हुआ है और सोशल मीडिया सहित जिला के सभी थानों में युवक की फोटो भेज दी है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके।

बता दें कि नाबालिग से रेप मामले में पुलिस आरोपी को बरठी अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को बीच रास्ते में चकमा देकर फरार हो गया और जंगल की ओर भाग गया। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मनोहर लाल तहसील आमला जिला बदेली के रूप में हुई है। उधर एसपी अमित कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]