लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात

SAPNA THAKUR | 3 नवंबर 2021 at 10:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। इस दौरान रोहतांग दर्रा सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। वही बर्फबारी होने से एक बार फिर से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

बता दें कि मंगलवार को रोहतांग, चंबा के पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई। रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर, जबकि लाहौल के पट्टन, तोद, मयाड़ और चंद्रा घाटी में भी हल्की बर्फबारी हुई। चंबा जिले के पांगी-भरमौर की चोटियों में सात सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार्तिक मंदिर कुगति, दिगनपाल, खटेडूपाल, भरमाणी माता मंदिर में भी बर्फबारी हुई। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों हिलुटवान, चस्क भटोरी, साच पास सहित किलाड़ में भी बर्फबारी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]