लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोन के नाम पर व्यक्ति से ठगे 6 लाख रुपए

SAPNA THAKUR | 28 नवंबर 2021 at 2:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बद्दी

जिला में इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी लॉटरी का लालच देकर तो कभी लोन के नाम पर शातिर लाखों की ठगी को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पढ़े-लिखे लोग ही अधिकतर ऐसे ठगों के शिकार बन रहे हैं और जीवनभर की जमा पूंजी एक ही झटके में खत्म कर देते हैं। बता दें कि जिला में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

यहां शातिरों ने एक व्यक्ति को झांसे में लिया तथा उससे लाखों रुपए ठग लिए। ठगी का शिकार हुए निजी कम्पनी में कार्यरत अनिल निवासी सरकाघाट जिला मंडी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि उसने फाइनेंस कंपनी से ऑनलाइन लोन अप्लाई किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसे कंपनी की तरफ से 21 मई, 2021 से कॉल आनी शुरू हो गई और उसे डेढ़ लाख रुपए पर 5 प्रतिशत ब्याज का ऑफर दिया गया तथा चार्जिज के नाम पर उससे लगभग 6 लाख रुपए ले लिए गए। 22 नवम्बर, 2021 को जब पीड़ित ने कंपनी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने कहा कि पहले आप कैंसलेशन चार्जिज दो उसके बाद ही आपके पैसे वापिस होंगे।

जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]