लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोहारघाट से नाहन की ओर आ रहा ट्रक हुआ हादसे का शिकार, दो की मौत

PRIYANKA THAKUR | 28 दिसंबर 2021 at 6:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन के अर्की में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान यशपाल व जीतराम के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों को गहरी खाई से बाहर निकाला और तुरंत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रक लोहारघाट से नाहन की ओर जा रहा था। ट्रक में 2 लोग सवार थे। इसी दौरान ट्रक जैसे ही जयनगर के पास पहुंचा अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधा गहरी खाई में जा गिरा। गहरी खाई में ट्रक के गिरने से उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]