HNN/ पांवटा
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अब विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर छह भट्ठियां सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट की है। वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि पांवटा साहिब के लाई के जंगलों में अवैध शराब निकालने की शिकायत बार-बार आ रही थी।
उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफिया मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि जब जंगल में छापेमारी के दौरान छानबीन की गई तो यहां आधा दर्जन चलती अवैध शराब की छह भट्ठियों के दस ड्रमों में रखी 1900 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कहा कि पांवटा साहिब वनमंडल में अंडर ट्रेनिंग एसीएफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई और टीम में वनरक्षक मनीषा, अनिता, रतन, संदीप व वनकर्मी बलबीर और हरिचंद शामिल रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





