HNN/ सोलन
रामशहर के सूना ब्लॉक के सलयाच बीट में वन काटुओं ने खैर के हरे भरे पेड़ों को काट डाला। वन विभाग को जैसे ही इसकी भनक लगी तो टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक वन काटू खैर की लकड़ी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं वन विभाग की टीम ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
लिहाजा पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार शामताल बडल में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग खैर के पेड़ों पर हाथ साफ कर रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जंगल में खैर के पेड़ों को काटने की सूचना जैसे ही वन विभाग को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों को टीम की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गए। वही वन विभाग की टीम ने मौके से खैर के 19 मोछे बरामद किए है। डीएफओ यशुदीप ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





