HNN/ शिमला
वन विभाग की टीम ने एक जीप पकड़ी है जिसमे देवदार की लकड़ी लदी हुई थी। इस दौरान देवदार की लकड़ी के 28 नग बरामद किये गए है। लिहाज़ा वन विभाग की टीम ने जीप को देवदार की लकड़ी समेत कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इस दौरान वीरेंद्र ठाकुर निवासी कांसाकोटी जीप लेकर गावणा की ओर से आ रहा था जिसे जाँच के लिए रुकवाया। जब तलाशी ली गई तो जीप के अंदर से देवदार की लकड़ी के 28 नग बरामद हुए। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





