HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश के सरकारी नर्सिंग स्कूल डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की छात्राओं ने वार्षिक परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है।
2021 से 22 की वार्षिक परीक्षाओं में हिमाचल प्रदेश की 52 नर्सिग ट्रेनिंग स्कूल तथा 763 छात्राओं में से राजकीय नर्सिग स्कूल की महारानी ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय, शारदा ने चौथा और अमीषा राणा ने नौवां स्थान प्राप्त कर जिला सहित नाहन नर्सिंग स्कूल का मान प्रदेश भर में बढ़ाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्कूल नाहन में कार्यरत सभी अनुभवी शिक्षकों के भरपूर प्रयासों के फलस्वरूप एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत से यह सब संभव हो पाया है। प्रतिभा शर्मा ने बताया कि तृतीय वर्ष का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





