HNN / शिमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्टेट काॅल के अंतर्गत किया गया जिसमें निम्नलिखित मांगें रखी गई। जिसमे महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, छात्रों के रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किए जाए। छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल किए जाए।
वही, इकाई अध्यक्ष अकुंश वर्मा ने विभिन्न मांगों को रखते हुए कहा कि छात्रों के परीक्षा परिणामों में विलंब के चलते उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें विश्वविद्यालय का सुस्त रवैया जिम्मेवार हैं। अगर विश्वविद्यालय द्वारा जल्द से जल्द लंबित पड़े परीक्षा परीणामों को घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विद्यार्थी परिषद छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की मांग करती आ रही है परंतु सरकार के कानों में जूँ तक नहीं रेंग रही।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इकाई अध्यक्ष अकुंश वर्मा ने कहा कि यदि विद्यार्थी परिषद की यह मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो पिछली सरकार की तरह वर्तमान सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ा सकता है। वही , इकाई सचिव शुभम बगलाट का कहना है कि विद्यार्थी परिषद छात्रों की मांगों को लेकर हमेशा अपनी आवाज़ उठाई है और आगे भी यदि छात्रों की विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार द्वारा अनसुनी की गई तो विद्यार्थी परिषद जिला स्तर पर आंदोलन करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





