लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में उमड़े सैलानी, होटलों में ऑक्युपेंसी भी बढ़ी….

SAPNA THAKUR | 28 नवंबर 2021 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

इस वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी तादाद में सैलानी उमड़े है। मालरोड से लेकर लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार के रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे शनिवार के बाद रविवार को भी सैलानियों से भरे रहे। शिमला पहुंचे सैलानी साथ लगते दूसरे पर्यटक स्थलों की भी सैर को जा रहे हैं।

रविवार को सैलानियों को हिल्स क्वीन के खुशनुमा मौसम का भरपूर लुत्फ उठाते हुए देखा गया। शहर के रिज व मालरोड पर सैलानियों की मौज-मस्ती देखने को मिली। वहीँ, वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार में भी उछाल आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वीकेंड पर सैलानियों के उमड़ने से होटलों की आक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी हुई है। होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होर्ल्डस एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में शिमला में काफी संख्या में सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]