लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वेल्डिंग का काम करते वक्त व्यक्ति को करंट का लगा जोरदार झटका, मौत

PRIYANKA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 11:08 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत आते गांव में एक व्यक्ति को अचानक करंट का जोरदार झटका लग गया और उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय काका राम निवासी अंबाडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार काका अपने घर की रेलिंग में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी पाइप घर के ऊपर जा रही 33 केवी बिजली की लाइन से जा टकराई, जिससे पूरी पाइप में करंट आ गया और काका बुरी तरह से झुलस गया। व्यक्ति को करंट लगता देख परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]