स्टोर टैंक से मिथाइलीन डाइक्लोराइड लीक होने से हड़कंप, प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज
पांवटा साहिब।
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब स्थित तिरुपति लाइफ साइंस में शनिवार शाम स्टोर टैंक से मिथाइलीन डाइक्लोराइड गैस के रिसाव से सनसनी फैल गई। गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री के आठ कर्मचारी प्रभावित हो गए, जिनमें से चार का उपचार गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में चल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया। प्रभावित कर्मचारियों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दो कर्मचारियों की हालत सामान्य है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रभावित कर्मचारियों में महेश, खुशबू, पूजा, सुमन, शबाना, मनीषा और सीमा सहित अन्य शामिल हैं। सभी में चक्कर आना, घबराहट और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आए।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने गैस रिसाव की पुष्टि करते हुए बताया कि उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव स्टोर टैंक से होना सामने आया है।
पुलिस एवं संबंधित विभाग तकनीकी कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथाइलीन डाइक्लोराइड एक अत्यंत वाष्पशील रासायनिक पदार्थ है, जिसका उपयोग औद्योगिक प्रक्रियाओं में विलायक के रूप में किया जाता है।
अधिक मात्रा में इसके संपर्क में आने पर सांस संबंधी दिक्कत, चक्कर, बेहोशी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस रसायन के भंडारण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के परिजनों में रोष है तथा वे फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में लापरवाही की परतें कितनी गहरी निकलती हैं और जिम्मेदारी किस पर तय होती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





