लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

व्यक्ति ने ससुराल में फंदे से झूल कर दे दी जान

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 10:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिलाई

विधानसभा शिलाई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शिल्ला निवासी एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम अपने ससुराल में उठाया है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार अनिल कुमार अपने ससुराल बोकाला आया हुआ था तथा उसने शराब का सेवन किया हुआ था। यहां अनिल ने भवन की छत की गैलरी में मफलर का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। जब किसी ने अनिल को फंदे पर झूला हुआ देखा तो इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालाँकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है परंतु बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ने अंतरजातीय विवाह किया हुआ था जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]