लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए 1. 25 लाख रुपये

SAPNA THAKUR | 30 नवंबर 2021 at 2:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं तथा खातों से लाखों रुपए की नकदी उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बरोटीवाला थाने के तहत कुल्हाड़ीवाला गांव का है जहां शातिरों ने एक व्यक्ति को लाखों का चूना लगा दिया।

जब व्यक्ति को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो वह तुरंत पुलिस थाना में पहुंचा और इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई शिकायत में कुल्हाड़ीवाला गांव के बंत राम ने बताया कि उसके खाते से किसी अज्ञात शख्स ने एक लाख 25 हजार रुपये उड़ा लिए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा इस बाबत जानकारी तुरंत साइबर टीम को दी। साइबर टीम ने व्यक्ति का खाता बंद कर करीब 88 हजार रुपये होल्ड करवा लिए। डीएसपी नवदीप सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]