लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिव शक्ति कॉलोनी में चोरों ने लगाई सेंध, 95 हजार नकदी और गहने गायब

PRIYANKA THAKUR | 1 नवंबर 2021 at 11:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आने वाली शिव शक्ति कॉलोनी में चोरों ने सेंध लगा कर गहने सहित नकदी पर हाथ साफ किया। वही पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिव शक्ति कॉलोनी में रहने वाले अनूप सिंह सिसोदिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम के सिलसिले में विकासनगर गया हुआ था। जब वह वापस घर आया तो उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो बद्रीपुर निवासी रूपेंद्र सिंह जो एक जिम ट्रेनर का काम करता है वह अलमारी से गहने निकाल रहा था। उसने बाहर से जब दरवाजा खटकाया तो चोर दूसरे कमरे की खिड़की से बाहर निकलने लगा। हालांकि उसने आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह धक्का देकर वहां से फरार हो गया। उसने बताया कि 95 हजार रुपए राशि और सोने के गहने घर से गायब है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता आरोपियों को भलीभांति पहचानता है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]