HNN/ सोलन
झाड़माजरी में शेड की टीन बदलते समय एक कामगार के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान कामगार छत से नीचे गिर गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव सोहेवाला का अमनदीप (25) पुत्र गुरनाम सिंह झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के ठेकेदार कृष्ण कुमार भारती के पास काम पर लगा था। ठेकेदार कृष्ण कुमार भारती कंपनी में छत की शीट को बदल रहा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अचानक पुरानी शीट टूट गई जिससे अमनदीप नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी नवदीप सिंह ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





