HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रावण अष्टमी मेले के पांचवे दिन मां के जयकारे गूंज उठे। अलसुबह से ही मां के भक्त तीनों शक्तिपीठों में पहुंचने शुरू हो चुके हैं और लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी के आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों श्री ज्वालामुखी मंदिर, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम और श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर के कपाट जैसे ही भक्तों के लिए खुले तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए नजर आए। प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु तीनों शक्तिपीठों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, सावन अष्टमी मेलों के चौथे दिन भी जिले के तीनों शक्तिधामों में 39 हजार श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





