लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्रावण माह की सोमवती अमावस्या को सुप्रसिद्ध श्री रेणुकाजी झील में आस्था की डुबकी

Ankita | 17 जुलाई 2023 at 4:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विपरीत मौसम में कई किलोमीटर पैदल चलकर तीर्थ श्री रेणुका जी पहुंचे हजारों श्रद्धालु

HNN/ श्री रेणुका जी

श्रावण माह के दूसरे सोमवार व इस दिन आई अमावस्या को सोमवती अमावस्या का शुभ सयोंग बनने से जिला सिरमौर के तीर्थ श्री रेणुकाजी पावन सतयुग कालीन झील में स्नान, ध्यान, पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सोमवती अमावस्या इस मर्तबा श्रावण माह के दूसरे सोमवार को आई है। जिससे जिला भर के शिवालय में भक्तों ने जलाभिषेक, बिल्वपत्र इत्यादि से भगवान भोले नाथ की आराधना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं सुप्रसिद्ध श्री रेणुकाजी झील में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं तीर्थ के आदि उदासीन बड़ा अखाड़ा आश्रम में महन्त 1008 रणेन्द्र मुनि महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बाहरी राज्यों के अलावा बड़ी संख्या में जिला के सेन धार, गिरिपार, धारटी धार से श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या अवसर पर पूण्य अर्जित करने के लिए विपरीत मौसम के बावजूद भारी संख्या में तीर्थ में हाजरी भरी।

रेणुका जी में जलभराव से पेश आई दिक्कतें
उधर भारी बारिश के बाद ऐतिहासिक श्री रेणुकाजी झील व परशुराम ताल पानी से लबालब है। वहीं उचित निकासी तीर्थ मे ना होने से जलभराव के बीच श्रद्धालु व भक्त मंदिरों व झील तक पहुंच रहे है। वरिष्ठ नागरिकों व तीर्थ के कारदारों का कहना है कि यदि प्रशासन व रेणुकाजी विकास बोर्ड रेणुकाजी के परशुराम ताल के पास निकासी को चौड़ा करे तो सड़कों पर जलभराव नही होगा।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]