लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पात्र लोगों को लाभान्वित करने की जरूरत: उपायुक्त

SAPNA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपमंडलाधिकारियों(एसडीएम) के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकासात्मक कार्यो की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संवेदनशीलना के साथ कार्य कर पात्र लोगों को लाभान्वित करें।

उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में अर्जित कराएं और योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाए। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए जमीन हस्तांतरण मामलों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये, जिससे विकास की रफ़्तार को गति मिल सके और लोगों को लाभ मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने जिला के विभिन्न स्थानों पर निर्मित होने वाले हेलीपेड से सम्बन्धित विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने, गौसदनों के निर्माण, संयुक्त कार्यालय भवनों के निर्माण, भूमि आवंटन के मामलों, भू-अधिग्रहण कार्यों, कॉमन सर्विस सेंटर, मेक शिफट अस्पताल, मिनी सचिवालयों के निर्माण ब्लैक स्पॉट का निरिक्षण करने तथा जिला में किये जा रहे अन्य विकासात्मक कार्यो को गति प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]