लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

PRIYANKA THAKUR | 1 नवंबर 2021 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के गगरेट में एक पिकअप गाड़ी ने 8 वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की पहचान 8 वर्षीय रिद्धिमा पुत्री विक्रम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रिद्धिमा सड़क को पार कर वर्षा शालिका की तरफ जा रही थी कि इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिद्धिमा के मुंह और सिर से खून बहने लगा।
इसके बाद उसे तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पिकअप चालक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]