लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सतपाल सत्ती ने जलग्रां में किया 70 लाख से बनने वाली संपर्क सड़क का भूमिपूजन

SAPNA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में हरिजन बस्ती से मोहल्ला सरेहड़ा टोबा वाया शमशान घाट तक के सपंर्क मार्ग का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सवा किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 70 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कोई भी मोहल्ला सड़क सुविधा से वंचित न रहे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां तक संभव हो हर गली, संपर्क सड़क को पक्का किया जा रहा है।

जहां सीमेंट कंक्रीट की आवश्यकता है वहां सीमेंटिड मार्ग बनाया जा रहा है और जहां पेवर ब्लाॅक्स लगाए जाने हैं तो वहां पेवर ब्लाॅक युक्त संपर्क मार्ग तैयार करके जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर तैयार किया गया है। इसके अलावा कानूनगो भवन के निर्माण पर 15 लाख रुपये और पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सीमेंट को रखने के लिए लगभग 4 लाख रुपये खर्च करके एक स्टोर का निर्माण किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए 1 करोड़ 37 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे और मैदान को स्टेडियम का रुप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव को रक्कड़ काॅलोनी को जोड़ने के लिए 65 लाख रुपये से पुल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 80 लाख रुपये की लागत से जलग्रां खड्ड पर एक अन्य पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं गांव में राधाकृष्ण मंदिर का भी नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]