HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चड़तगढ़ में 20 लाख रुपये से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चड़तगढ़ क्षेत्र में विकास कार्याें पर लगभग 9 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं जिसके तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ऊना-अजोली रोड से उपरली चड़तगढ़ सड़क के स्तरोन्नयन पर 2.18 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
चड़तगढ़ स्कूल को 2.60 लाख रुपये लागत के कबड्डी खेल के मैट प्रदान किए गए हैं जबकि स्कूल में मरम्मत कार्य पर 1.63 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा के समीप 4.44 लाख रुपये से रिटेंनिंग वाॅल का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि 5.72 करोड़ से बडैहर-सासन-उदयपुर-लमलेहड़ा-पेखूबेला सड़क के सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभावित होने के चलते चड़तगढ़ टी-बीम ब्रिज का 50 लाख से विस्तारीकरण किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा तालाब के समीप पंचवटी वाटिका के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। सत्ती ने बताया कि खेल गतिविधियों के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेशभर में खेल स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रावमापा बसदेहड़ा में 1.77 करोड़, टब्बा में 1.36 करोड़, बहडाला में 1.47 करोड़ और देहलां स्कूल में 1 करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलें में भी एक उत्कृष्ट करियर का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रदान की जा रही सुविधाओं के लाभ लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व कर सकें। सत्ती ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन चड़तगढ़ को कस्टम हायरिंग सैंटर के लिए 4 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस राशि से ग्राम संगठन द्वारा पाॅवर ट्रेलर और ग्राइंडर क्रय किये गए हैं जिनको स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं किराए पर देकर अपनी आजीविका कमा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के तहत यह एक अनूठा कदम है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मशीनरी के समुचित रखरखाव के लिए एक भवन की व्यवस्था करने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





