लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सत्ती ने बहडाला में 75 पात्र लाभार्थियों को बांटे निःशुल्क गैस कनेक्शन

SAPNA THAKUR | 29 जून 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहडाला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 75 परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राज्य की महिलाओं की रसोई धुआंमुक्त हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसे महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है।

उन्होंने गांव व गरीब के लिए ऐसी योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया और कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश में 3.5 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा 1.30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊना विस के तहत अब तक 3 हज़ार से अधिक लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने लोगों का आहवान किया है कि जिन पात्र परिवारों ने अभी तक गैस कनेक्शन नहीं लिया है, वह संबंधित विभाग में आवेदन कर सकते हैं। सत्ती ने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो में ऊना विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग विभागों के माध्यम से एक समान विकास हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]