HNN / सोलन
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी ना किसी तरह के दर्द से परेशान रहता है। काम का दबाव और ऑफिस की टेंशन शरीर की थकान को कई गुना बढ़ा देती है। इसके लिए शहर में काइरोप्रेक्टिक , इलेक्ट्रो थेरेपी के लिए निशुःल्क विशाल शिविर लगाया जाएगा, ताकि मरीजाें काे राहत मिल सके। निशुःल्क विशाल थेरेपी शिविर का शुभारम्भ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने किया।
रोटरी सोलन के प्रधान ने बताया कि यह सात दिवसीय कैंप 1 अगस्त से 7 अगस्त तक केयर एंड शेयर सपरून मई में लगाया जा रहा है। जिसमे निशुल्क काइरोप्रेक्टिक, इलेक्ट्रो थेरेपी से उपचार किया जा रहा है। इसमें हनुमानगढ़ से भौतिक चिकित्सा संदीप व उनकी टीम मौजूद रहेंगे। यह कैंप सुबह 10 बजे से 1 बजे और शाम 3 बजे से 6 बजे तक लगाया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने रोटरी की सरहाना करते हुए कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी ना किसी तरह के दर्द से परेशान रहता है। उन्होंने चिकित्सक की टीम को बिना दवा उपचार करने पर बधाई दी और कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, जिसे रोटरी सोलन बखूबी निभा रहा है।
भौतिक चिकित्सा संदीप ने बताया कि काइरोप्रेक्टिक एक वैकल्पिक उपचार पद्धति है। इसका उपयोग मांसपेशियों, हड्डियों, जोड़ों और इनसे जुड़े ऊतकों में होने वाले दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। यह शरीर के तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) और हड्डियों के तंत्र में आने वाले विकारों का, बिना ऑपरेशन किए जाने वाले उपचार का एक प्रकार है। काइरोप्रेक्टिक चिकित्सा में बिना किसी सर्जरी या दवा के हड्डी तंत्र को सही स्वरुप में लाने के लिए काइरोप्रेक्टिक थेरेपिस्ट हाथों की मदद से रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालते हैं, जिससे शरीर स्वयं दर्द को ठीक कर लेता है।
शिविर में जतिन साहनी सेक्रेटरी जिला कांग्रेस, संजीव ठाकुर प्रेजिडेंट सोलन , सिटी प्रेजिडेंट अंकुश सूद, कमल अटवाल, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 जोन 2 असिस्टेंट गवर्नर मनीष तोमर, अरुण तेहन , जितेंद्र भल्ला , भानु शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश शर्मा व सिद्धार्त भल्ला, मनोज कोहली, शशांक पाहुजा , इनर व्हील प्रेजिडेंट सविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





